|
|
|
BREAKING NEWS:
---Advertisement---

74.64 बल्क लीटर शराब जब्त: दो आरोपियों पर केस दर्ज

---Advertisement---

 विदिशा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो मकानों से ₹62 हजार की अवैध शराब जब्त

 

दशहरा पर्व के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विदिशा आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विभाग की टीमों ने शहर के दो अलग-अलग रिहायशी मकानों में दबिश देकर कुल 74.64 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 62,380 रुपये बताई गई है। मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी श्री विकास त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कार्रवाई के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने वार्ड क्रमांक 24 कागदीपुर और न्यू अरिहंत विहार कॉलोनी में तलाशी अभियान चलाया।

कागदीपुर स्थित मकान से पृथ्वी सिंह पुत्र हेमराज राजपूत, उम्र 22 वर्ष, के कब्जे से 200 पाव गोवा व्हिस्की, 36 बोतल ऑफिसर्स च्वाइस और 4 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद की गई। यहां से कुल 66 बल्क लीटर शराब जब्त हुई। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment